आधुनिक जीवन शैली कभी कभी हम सोचते हैं कि जैसा जीवन हम सब जिये जा रहे हैं या यूं कहें कि सिर्फ काटे जा रहे हैं। जीवन काटने का अर्थ यह है कि हम एक बंधित जीवन जी रहे है जिसके भविष्य में सिर्फ बर्बादी है। हमारा मानव जीवन प्रकृति का दिया हुआ एक सुन्दर उपहार है इस लिए इसे सत्य और मानवता के प्रति समर्पित हो कर जीने की कोशिश करनी चाहिेए पर आज हमारी आधुनिक जीवन-शैली कैसी हो गयी है, इसकी कुछ जानकारी निम्नलिखित बातों से मिलती है - भले ही आज हमारे पास रहने के लिए ऊंची रिहायशी इमारत है, लेकिन हमारी सोच उतनी ही छोटी हो गई है। छोटी छोटी बातों पर गुस्से में आकर हम अपने अपनों से दूर रहने लगे हैं। हमने आने जाने के पक्के रास्ते तो बना लिए लेकिन उसके साथ ही हम संकुचित विचारों से बुरी तरह घिरे हुए हैं। हम खरीदते अधिक हैं किन्तु आनंद कम उठा पाते हैं। हमारे घर तो बहुत बड़े बड़े हैं किन्तु परिवार उतने ही छोटे। हमारे पास सुविधाएं तो बहुत हैं किन्तु उनके उपयोग का समय बहुत कम है। हमारे पास ज्ञान तो है लेकिन फैसला लेने की क्षमता नहीं। हम निपुण होते हुए भी समस्याओं में उलझे रहते हैं। पर्याप्त दवाईयां हो...
Something new....knowledge #special facts #life style # history