क्या आप बार बार जिंदगी में असफल हो रहे हैं? क्या आपका मन एक ही कार्य को बार बार करने से उब गया है या अब आपको जीवन में हर तरफ़ निराशा ही दिख रही है? और आप इन सबसे परेशान होकर कोई खतरनाक आत्मघाती कदम उठाने की सोच रहे हैं, तो भाई एक पल को ठहरिए इस ख्याल को थोड़ा दूर कर दीजिए और अपने कीमती वक़्त में से चंद मिनट निकाल कर इसे पढ़िए, जिसे पढ़ने के बाद आपको अपने फैसले पर अफसोस होगा और आप दुबारा अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए जुट जाएंगे। बात शुरू करते हैं अपने पहले सवाल से, 'असफलता' कई लोग इसे एक ऐसे शब्द के रूप में देखते हैं जैसे कि किसी ने बम फोड़ दिया हो या ये कोई बेहद अपशकुन कारी शब्द हो पर मैं ये कहना चाहुँगा कि असफलता भी उतना ही महत्व रखती है जितना सफलता। ठीक उसी तरह जिस तरह पुण्य का अस्तित्व पाप की वजह से होता है। सुबह का सांझ से, हां बार बार मिलने वाली असफलता परेशान तो करती है पर वो हर बार हमें एक नई सीख दे कर जाती है। "थॉमस अल्वा एडीसन" ये नाम तो शायद हर किसी ने सुना होगा। हां ये वही शख्सियत हैं जिन्होंने बल्ब का आविष्कार किया था। उसी बल्ब का आविष्कार ...
Something new....knowledge #special facts #life style # history